फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dialysis facility will be available in Tanakpur hospital

Champawat News: टनकपुर अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

Thu, 08 May 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 08 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dialysis facility will be available in Tanakpur hospital
संजय भट्ट
विज्ञापन

चंपावत। जिले मैदान क्षेत्र के उप जिला अस्पताल टनकपुर में डायलिसिस की सुविधा लोगों को मिलेगी। एक कंपनी की ओर से दान में मिली चार मशीनों से डायलिसिस के मरीजों का इलाज किया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने के कारण मैदान क्षेत्र के लोगों को बाहरी जिलों की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें लोगों की जेब पर भार पड़ता है। साथ ही समय की बर्बादी होती है।
उपजिला अस्पताल टनकपुर में डायलिसिस संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। डायलिसिस संचालन शुरू होने से बनबसा, टनकपुर, सूखीढांग क्षेत्र के डायलिसिस की सुविधा मिलेगा। अस्पताल में अभी तक एक मशीन स्थापित कर दी गई है। जबकि तीन डायलिसिस मशीन आने शेष हैं। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। डायलिसिस मशीनों को अस्पताल के एक कक्ष में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मशीन के लिए यूपीएस, बैटरी और स्पेशल आरओ और रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल में मशीनें इंस्टाल होने के बाद डायलिसिस सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में एक कंपनी की ओर से चार डायलिसिस मशीन दी जा रही हैं। इसमें एक मशीन अस्पताल में आ गई है। मशीन की देखरेख और स्टाल करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मिलने लग जाएगी। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed