फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dharchula's youth arrested with three kg 910 grams of charas

Champawat News: तीन किलो 910 ग्राम चरस के साथ धारचूला का युवक गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Aug 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dharchula's youth arrested with three kg 910 grams of charas
धारचूला/पिथौरागढ़। एसओजी और धारचूला कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक युवक को 3.910 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक उत्तराखंड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने जाने के लिए चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पिथौरागढ़ में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। मुखबिर की सूचना पर एसओजी और धारचूला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। धारचूला के कोतवाल केएस रावत और एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में चली चेकिंग के दौरान हाट गांव के पास अजय सिंह दरियाल निवासी ग्राम दर, धारचूला के कब्जे से तीन किलो 910 ग्राम (लगभग 4 किलो) चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारचूला कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। इतनी भारी मात्रा में चरस बरामद होने के बाद आरोपी से नशे के सौदागरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed