फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dharana For Medical Facility

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dharana For Medical Facility
चंपावत/टनकपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी से निपटने में सरकार की असफलता के खिलाफ धरना दिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले भर में सांकेतिक धरना देकर सरकार की विफलता और सोच पर प्रश्न उठाए। इस दौरान आवाज उठाइये, अपने राज्य, अपने परिवार के लिए, हर मरीज है, सरकार की जिम्मेदारी और बीमारों का इलाज करो, या गद्दी छोड़ो आदि के नारों के साथ धरना दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने अपने आवास में सरकार के खिलाफ धरना देते हुए कहा की यह सरकार पूर्ण रूप से फेल हो गई है। आज कोरोना के कारण हर जगह लोग मर रहे हैं, ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों न बेड मिल रहा है ना ही मूल दवाएं लोगों को मिल रही हैं। भाजपा की सरकार ने कोरोना काल में लोगों से मुंह मोड़ लिया है। उन्हें उनके हाल में छोड़ दिया है। सरकार किसी भी तरह से देश वासियों को राहत पहुंचाने में विफल साबित हो रही है।
टनकपुर में भी राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरोध में उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इलाज दो या गद्दी छोड़ों का नारा देते हुए शनिवार को घर में ही सांकेतिक धरना दिया।

पार्टी के मुख्य संयोजक किशोर उपाध्याय के आह्वान पर आईएनसीबी (इंडियन नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड) के पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद सिंह मेहरा ने भी सांकेतिक धरना देकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।
आईएनसीबी के नेता मेहरा ने कहा है कि पहाड़ में कोरोना पूरी तरह पैर फैला चुका है, लेकिन सरकार अब भी अपने हाथ-पांव समेटे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed