{"_id":"5faeca878ebc3e9bbc066f04","slug":"dhanteras-business-reduced-this-time-in-champawat-champawat-news-hld4040140193","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस:भीड़ ज्यादा कारोबार कम, सात करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस:भीड़ ज्यादा कारोबार कम, सात करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
चंपावत के बाजार में धनतेरस में उमड़ी भीड़।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। धनतेरस के दिन बाजार में भीड़ तो खूब रही, लेकिन कारोबार पिछले साल की अपेक्षा करीब 20 प्रतिशत कम रहा। दो दिन तक मनाई गई धनतेरस में जिलेभर में करीब सात करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि पिछली बार नौ करोड़, पांच लाख का कारोबार हुआ था। सोने की कीमत में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के कारण इस बार बिक्री कम हुई। जिले भर में दोपहिया वाहन पिछले साल से ज्यादा बिके।
शुक्रवार सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का खरीदारी का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक काफी चहलपहल रही। बाइक डीलर राजेश उप्रेती का कहना है कि चंपावत में शुक्रवार को भी 25 बाइकें बिकीं। 10 बाइकों की बुकिंग हैं। पिछले साल 45 बाइकें बिकीं थी। दो दिनों में 29 कारों की बिक्री हुई। फर्नीचर विक्रेता दिनेश जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री के विक्रेता नवीन सुतेड़ी, केसी ओली, बर्तन कारोबारी नरेश गड़कोटी, कुंदन बिष्ट, मिठाई कारोबारी प्रकाश तिवारी, आनंद राणा, मुक्तेश वर्मा सहित कई कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा कारोबार में 20 प्रतिशत की कमी रही।
वहीं, लोहाघाट में स्वर्णकार गोविंद वर्मा, पप्पू वर्मा, विपिन वर्मा, आशू वर्मा आदि ने बताया कि इस वर्ष लोगों का रुझान सोने के आभूषण खरीदने में काफी कम था। वहीं इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी जीवन खर्कवाल, नवीन, ललित राय आदि का कहना था कि कारोबार ठीकठाक रहा। होंडा और बजाज एजेंसी के स्वामी भूपाल मेहता ने बताया कि धनतेरस में चार बाइक और 12 स्कूटी बिकी, वहीं ओम टीवीएस के स्वामी विनीत सक्टा ने बताया कि दो दिनों में 60 स्कूटी ओर बाइकें बिकी।
विज्ञापन
धनतेरस पर चंपावत जिले की बिक्री
ऑटोमोबाइल (कार और दोपहिये) : 2.01 करोड़
आभूषण: 1.45 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम : 1.35 करोड़
बर्तन, फर्नीचर आदि: 2.15 करोड़
कुल: 6.96 करोड़