{"_id":"5c1a7540bdec22570a41f9d8","slug":"devyang-soldiers-heroes-to-be-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग सैनिकों, वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग सैनिकों, वीर नारियों को किया सम्मानित
Wed, 19 Dec 2018 10:13 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो् /अमर उजाला,बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,बनबसा (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
शहीद वीरांगना सरस्वती चंद को सम्मानित करते सेनाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक छावनी में युद्ध दिव्यांग सैनिक वर्ष धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर युद्ध दिव्यांग सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी ।
मुख्य अतिथि सेना और विशिष्ट सेना मेडल प्राप्त सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पुष्कर चंद ने सेना के फायरिंग रेंज (चांदमारी मैदान) में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 22 सिख रेजीमेंट के सीओ और सैनिक छावनी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुमित कुमार ने बताया कि युद्ध दिव्यांग सैनिकों के सम्मान में सेना ने इस वर्ष 2018 को दिव्यांग वर्ष घोषित किया है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को कैंटीन और ईसीएचएस की समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिया।
इस मौके पर बनबसा सैनिक प्राइमरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय-एक के छात्रों ने रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दिव्यांग सैनिक सूबेदार भवान सिंह को व्हील चेयर दी गई, 10 दिव्यांग सैनिकों और 20 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। संचालन 22 सिख रेजीमेंट के एजूकेशन हवलदार मुकेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल सीएस मुरारी, कर्नल बीडी जोशी, कर्नल आरके सिंह, कर्नल बीबी पाल, गौरव सेनानी कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी, उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी, गौरव सेनानी कल्याण समिति खटीमा के अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, नानकमत्ता के सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।