फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees will not be able to visit Purnagiri Dham till 21

पूर्णागिरि धाम में 21 तक दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees will not be able to visit Purnagiri Dham till 21
पूर्णागिरि धाम जाने वाले मार्ग पर बाटनागाड़ नाले के पास मलबा हटाती मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर/चंपावत। बारिश के भारी बारिश के अलर्ट के चलते मां पूर्णागिरि धाम में 21 जुलाई तक आवाजाही पर रोक लगा दी गई। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि प्रशासन ने यह कदम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है। इसके लिए ककरालीगेट पुलिस चौकी के अलावा पूर्णागिरि मार्ग पर कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने भी श्रद्धालुओं से बरसाती मौसम के खतरे के मद्देनजर पूर्णागिरि धाम की यात्रा करने से बचने की अपील की है। मंगलवार को उफनाए नाले की वजह से कई श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसडीआरएफ की दोनों यूनिटों को मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के फैसले
- लोनिवि और अन्य एजेंसियों को संवेदनशील स्थानों पर मशीन रखने के आदेश।
- भूकटाव और जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था करेगा सिंचाई विभाग।
- टनकपुर शारदा घाट क्षेत्र में दस शक्तिमान वाहनों को ईंधन और चालक के साथ तैनात करने के एआरटीओ को आदेश।
- ऊचौलीगोठ से लेकर शारदा घाट तक संवेदनशील जगहों पर तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्र से सचेत करने के अलावा जल पुलिस और एसडीआरएफ तैनात।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम के बारे में अलर्ट करने के साथ ही बाढ़ से बचाव के लिए राहत केंद्र बनाए गए हैं। पंचमुखी धर्मशाला, नंदा धर्मशाला, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पुराने भवन के अलावा जरूरत पड़ने पर अन्य सरकारी स्कूल-कॉलेजों के कमरों में व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed