{"_id":"63ac7eade00a993ba34d9c69","slug":"devotees-will-get-parking-facility-at-purnagiri-fair-champawat-news-hld486816996","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी पार्किंग की सुविधा
विज्ञापन
चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा।
- फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले दिन मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भी दावा किया है। नशाखोरों और हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है।
पत्रकार वार्ता में एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि श्रद्धालुओं की कार-जीप को खड़ा करने के लिए मेला क्षेत्र में ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर के पास पार्किंग बनाई गई है। बसों को बूम, उचौलीगोठ और एआरटीओ कार्यालय के पास पार्क कराया जाएगा। पूर्णागिरि दर्शन के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को मस्जिद तिराहा, शारदा बैराज मार्ग पर पार्क कराया जाएगा।
एसपी ने बताया कि शारदा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस, गोताखोर की व्यवस्था के अलावा मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल, पीआरडी और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।