{"_id":"6641041929f9939a81097dab","slug":"devotees-gathered-to-see-the-mother-on-sunday-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103096-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रविवार को मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रविवार को मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Sun, 12 May 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 12 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में रविवार को अवकाश के दिन श्रद्धालुओं का रेला आया। सुबह से ही मां के दर्शन को लंबी-लंबी कतार लगी। दिनभर मां के डोले के साथ धाम क्षेत्र में पैदल जत्थों का आना भी जारी रहा। धाम क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
पीलीभीत के ग्राम शाहगढ़, कलीनगर से मुखिया सुरेंद्र के नेतृत्व में मां के डोले के साथ करीब सौ से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम की छठी पद यात्रा में आगे बढ़े। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनका जत्था 10 मई को गांव से निकला था।
इनमें मां पूर्णागिरि सेवा समिति बरेली के ग्राम कुमराह की ओर से संयोजक धर्मवीर पटेल, दिनेश कुमार राठौर के नेतृत्व में 17 भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। भैभैरव मंदिर थाना प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि करीब 20 हजार श्रद्धालुओें ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन
टुन्सास के पास श्रद्धालु हुआ बेहोश, दम तोड़ा
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में टुन्यास के पास मां के दर्शन को आगे बढ़ रहे एक श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने उसे भैरव मंदिर पहुंचाकर एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भेजा लेकिन तब तक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार यूपी के जिला हरदोई के जटपुरा थाना पिलानी निवासी विनोद (28) पुत्र सूबेदार परिजनों और साथियों के साथ मां के दर्शन के जिउ टुन्यास के पास पहुंचा था। इस बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम के एसआई दीपक जोशी, हेड कांस्टेबल प्रकाश तिवारी, सीपी बालक गिरि, कांस्टेबल प्रदीप मेहता, पीआरडी खीमानंद जोशी ने श्रद्धालु को एंबुलेंस तक पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
समिति ने शारदा घाट में गंगा आरती का किया आयोजन
टनकपुर (चंपावत)। नारी शक्ति सेवा समिति कर्मचारी कालोनी वार्ड संख्या छह की महिलाओं ने ओर से शारदा घाट में मां गंगा आरती की गई। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। आचार्य मोहित त्रिपाठी ने मां गंगा की आरती कराई। इस बीच क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।
समिति की अध्यक्ष दीपा धानिक ने बताया अक्षय तृतीया के साथ ही निरंतर सामाजिक कार्य, धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे। वहां सीमा नेगी, कविता चौधरी, पूजा जोशी, अंकिता जोशी, अनिता भट्ट, चंद्रा जोशी, नीमा भंडारी, हेमा जोशी, विमला गोस्वामी, माया लोहनी, कमला चौहान, भुवनेश्वरी सुतेड़ी आदि मौजूद रहीं। संवाद