फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura two months in the hospital doctor

देवीधुरा अस्पताल में दो माह से डॉक्टर नहीं

Tue, 24 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Tue, 24 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा के सरकारी अस्पताल में बीते दो माह से डॉक्टर नहीं है। रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग उपचार के लिए अन्यत्र जाने को मजबूर हो रहे हैं। जिससे उनके धन और समय की बर्बादी हो रही है। 30 हजार से अधिक की आबादी वाले देवीधुरा क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सुविधा भगवान भरोसे चल रही है। 
विज्ञापन


यहां तैनात डॉक्टर का दो माह पहले हल्द्वानी के लिए स्थानांतरण होने के बाद से यहां डॉक्टर का पद रिक्त चल रहा है। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को उपचार न मिलने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट रोगियों का उपचार कर रहे हैं। पीएलवी नवीन राणा, दीपक चंद्र, ललित जोशी, भुवन, पंकज, नवीन सिंह, नरेंद्र नेगी, दिनेश सिंह, गिरीश सिंह, प्रकाश सिंह आदि का कहना है कि डाक्टर की तैनाती को लेकर वे कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने शीघ्र यहां डॉक्टर की तैनाती न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, सीएमओ डा.विनोद टोलिया का कहना है कि जिले में डाक्टरों की कमी के कारण वहां तैनाती करना संभव नहीं हो रहा हैं। जैसे ही जिले में नए डॉक्टर मिलेंगे प्राथमिकता के आधार पर देवीधुरा अस्पताल में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed