फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura-Pati needs solution for problems

Champawat News: देवीधुरा-पाटी को चाहिए परेशानियों का इलाज

Wed, 21 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Devidhura-Pati needs solution for problems
देवीधुरा (चंपावत)। बग्वाल से खास पहचान रखने वाले देवीधुरा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खास लगाव रहा है। 23 माह के भीतर मुख्यमंत्री का तीसरा देवीधुरा दौरा है। 16 अगस्त 2021, 12 अगस्त 2022 के बाद अब 21 जून 2023 को सीएम देवीधुरा के दौरे पर पहुंचे। बग्वाल मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने से लेकर पाटी-देवीधुुरा को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की कवायद चल रही है लेकिन दूसरी ओर देवीधुरा-पाटी क्षेत्र की कई समस्याओं के समाधान अभी भी अनसुलझे हैं। खासकर इस पूरे इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल हैं।
विज्ञापन

देवीधुरा और पाटी दोनों जगह सरकारी अस्पताल हैं लेकिन इलाज की खास सुविधा नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टर तो दूर, गायनोकोलॉजिस्ट तक नहीं है। इससे गर्भवतियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। यहां तक कि पाटी, देवीधुरा सहित पूरे विकासखंड में कहीं भी एक्सरे जैसी सामान्य सुविधा भी नहीं है। लोगों को एक्सरे के लिए देवीधुरा से 44 किमी दूर लोहाघाट जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ब्लॉक मुख्यालय पाटी में जीजीआईसी नहीं होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। पाटी के राजकीय डिग्री कॉलेज में छह विषय के साथ सिर्फ बीए की पढ़ाई हो रही है। न बीएससी न बीकॉम और न ही पीजी की पढ़ाई की कोई व्यवस्था। क्षेत्र के लोग शिक्षा और स्वास्थ्य सहित आधारभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

देवीधुरा में दो साल में मुख्य रूप से हुए ये काम
1. देवीधुरा के बगवाल मेले को राजकीय मेले का दर्जा।
2. देवीधुरा में पुलिस चौकी खुली।
3. पाटी-देवीधुरा को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के देवीधुरा के धार्मिक दौरे का स्वागत है लेकिन दौरे से लोगों की असुविधा भी दूर होनी चाहिए। देवीधुरा में ही सीएम दो साल में कई दौरे कर चुके हैं बावजूद इसके उपलब्धियां खास नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन सिंह कठायत, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, चंपावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मां वाराही धाम देवीधुरा से अनूठा लगाव रहा है। यहां के लिए विकास की अनेकों योजनाएं संचालित हैं। सीएम के इस दौरे से पाटी-देवीधुरा क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। - मुकेश कलखुड़िया, जिला महामंत्री, भाजपा, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed