फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura Bagwal: Parking lots will be built in the fair area

देवीधुरा बग्वाल: मेला क्षेत्र में दो जगह बनेंगे पार्किंग स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devidhura Bagwal: Parking lots will be built in the fair area
देवीधुरा में बग्वाल मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते पुलिस और मंदिर समिति के पदाधिकारी। स? - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में आठ अगस्त से शुरू होने वाले बग्वाल मेले को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बृहस्पतिवार को एसपी ने देवीधुरा धाम जाकर पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंदिर समिति के साथ मंत्रणा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। साढ़े पांच किलोमीटर के मेला क्षेत्र में दो जगह पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। आठ अगस्त से शुरू होने वाले 12 दिनी मेले में बग्वाल 12 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

बग्वाल के दिन हल्द्वानी की ओर से देवीधुरा आने वाले वाहन और लोहाघाट से देवीधुरा जाने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए बाहरी क्षेत्र में व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था में पुलिस कर्मियों के अलावा एनसीसी कैडेटों और स्काउट गाइड भी मदद करेंगे। मेला क्षेत्र में 12 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बग्वाल के दिन आवाजाही वन वे रहेगी। दोपहिया वाहनों का संचालन बंद रहेगा। हुड़दंगियों से निपटने के लिए सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात रहेंगे। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आठ अगस्त से पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद किया जाएगा। अलबत्ता 12 अगस्त को बग्वाल के दिन अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के पीठाचार्य पंडित कीर्ति बल्लभ जोशी ने मेले में शांति व्यवस्था और भव्यता के लिए सुझाव दिए। बताया कि समिति भी स्वयंसेवक तैनात करेगी। बाद में मंदिर समिति के साथ एसपी ने अस्थायी हेलीपैड, राजस्व भवन के गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने बताया कि बग्वाल में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बिशन सिंह चम्याल, राजू बिष्ट, ईश्वर बिष्ट, नवीन राणा, चंदन बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, मनोज कठायत, प्रकाश महरा, चेतन चम्याल, तारा चम्याल, विनोद चम्याल आदि मौजूद रहे।

... और हो गए देवी दर्शन!
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में पार्किंग स्थल के बाद एसपी देवेंद्र पींचा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने के लिए गए। जंगल के करीब के इस गेस्ट हाउस का उपयोग मेले के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था में होना है। इसी बीच एसपी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों को गेस्ट हाउस के भीतर पहले कमरे में तेंदुआ मिल गया। मुआयने को गया दल पीछे हट गया। कुछ देर में तेंदुआ गेस्टहाउस से बाहर आकर जंगल की ओर चल दिया। पीठाचार्य पंडित कीर्ति बल्लभ शास्त्री ने इसे देवी दर्शन बता शुभ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed