फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Development work will be done in the municipality area with Rs 1.13 crore in champawat

Champawat: नगर पालिका क्षेत्र में 1.13 करोड़ से किए जाएंगे विकास कार्य, 23.85 लाख की लागत से बनेगा सीसी मार्ग

Thu, 09 Nov 2023 01:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 09 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

चंपावत नगरपालिका (Champawat Municipality) क्षेत्र के पांच स्थानों में मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना के तहत 1.13 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
Development work will be done in the municipality area with Rs 1.13 crore in champawat
Champawat Municipality - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरपालिका  (Champawat Municipality) क्षेत्र के पांच स्थानों में मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना के तहत 1.13 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना निधि की ओर से बजट आवंटन के बाद नगरपालिका की बोर्ड बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यो के प्रस्ताव पारित करने के साथ ही निर्माण कार्यो की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पालिका के वार्ड संख्या एक छतार में शहरी अवस्थापना विकास योजना के तहत कैलपाल मंदिर से चंपावत नदी तक 24.98 लाख की लागत से नाला और पटाल निर्माण का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


वार्ड में छतार से कलक्ट्रेट तक 24.98 लाख से कवर्ड नाला और सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जूप वार्ड में एमईएस गेट से चौड़ासेठी गधेरे तक 24.66 लाख की लागत से नाला और एप्रोच सीसी सड़क बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागनाथ वार्ड में 23.85 लाख की लागत से बनेगा सीसी मार्ग 
मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास निधि योजना के तहत मुख्यालय की पूल्ड आवास रोड से छतार गधेरे तक 24.98 लाख रुपये की लागत से कवर्ड नाले का निर्माण किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के अनुसार अवस्थापना निधि से नागनाथ वार्ड में 23.85 लाख की लागत से सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed