फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Development work stalled due to absence of junior engineer in Barakot

बाराकोट में कनिष्ठ अभियंता के न होने से विकास कार्य ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled due to absence of junior engineer in Barakot
बाराकोट ब्लाक में अभियंता की तैनाती की मांग को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपते ब्लाक अध्यक्ष राजेंद? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में केंद्र एवं राज्य वित्त में आगणन और सत्यापन कार्य के लिए तैनात किए गए जेई के न आने पर विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। ग्राम प्रधान संगठन ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है। संगठन ने विकासखंड में लौटे प्रवासियों के लिए रोजगार गारंटी के तहत शौचालय बनाने की मांग की। संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र विकासखंड में अभियंता की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में सीडीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि विकासखंड बाराकोट के न्याय पंचायत रैघांव व बाराकोट में जिला पंचायत चंपावत से जेई को ग्राम पंचायतों के आगणन बनाने व सत्यापन के लिए नियुक्त किया गया था। लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी जिपं के जेई आंगणन व सत्यापन कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शासन की ओर से पिछली पंचवर्षीय योजना में वित्त का कार्य देखने वाले इंजीनियरों को फिर से तैनात करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजू अधिकारी, निर्मल नाथ, राजेंद्र सिंह, कैलाश पंत, मोहन सिंह, दीपक कुमार, कमल सिंह, हेमा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed