फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Development work should be completed on time: Hanky

समय से पूरे हों विकास कार्य: ह्यांकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Development work should be completed on time: Hanky
चंपावत। मंडलायुक्त एएस हयांकी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों, टीकाकरण, जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जिला योजना और राज्य सेक्टर में दिसंबर तक शत-प्रतिशत राशि खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। जो विभाग राशि का उपयोग नहीं करेंगे, उनकी रकम दूसरे जरूरत वाले विभागों में दे दी जाएगी। जिले में कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए पुख्ता बंदोबस्त का दावा किया गया। साथ ही जांच, टीकाकरण और जन-जागरूकता अभियान के जरिये हालात में सुधार किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएफओ मंयक शेखर झा, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एपीडी विमी जोशी, डीएसटीओ एनबी बचखेती, एनएच खंड के ईई एनएच एलडी मथेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed