चंपावत। जिले में दो अक्तूबर से 31 जनवरी 2021 तक लोक योजना अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में जिला सभागार में हुई बैठक में सीडीओ आरएस रावत ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार की जाएगी।
उन्होंने नोडल अधिकारियों एवं रेखीय विभागों को ग्राम सभाओं में कोविड नियमों के साथ खुली बैठकों का आयोजन कर ग्राम पंचायत स्तर से ही ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने डीपीआरओ सुरेश बैनी को प्रत्येक ग्राम पंचायतों से निष्प्रयोज्य पड़े भवनों की सूची प्राप्त कर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में डीडीओ एसके पंत, सीवीओ बीएस जंगपांगी, एएमए राजेश कुमार, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोहरा, डीएसओ आरएस धामी, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी, डॉ. अमित ममगई, एमसी परगई, महेंद्र प्रसाद कांडपाल आदि मौजूद रहे।