{"_id":"5dc450838ebc3e5b2821698a","slug":"development-champawat-news-hld363160221","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामलाताल से लगे रूद्रपंडा और अत्तरपंडा ताल भी विकसित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामलाताल से लगे रूद्रपंडा और अत्तरपंडा ताल भी विकसित होंगे
विज्ञापन
चंपावत के श्यामलाताल में लोगों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी एसएन पांडेय।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों के साथ सूखीढांग-श्यामलाताल क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को श्यामलाताल के साथ उससे लगे रूद्रपंडा ताल और अत्तरपंडा ताल को भी विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को श्यामलाताल के पास स्थापित खाली गैस गोदाम को ग्रोथ सेंटर में तब्दील करने और उसमें ट्रेनिंग हाल, प्रोसेस यूनिट, शो रूम, बिक्री केंद्र के निर्माण के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को दौरे पर पहुंचे डीएम ने एसडीएम टनकपुर को ग्राम पर्यटन समिति गठित करने और श्यामलाताल में तीन माह में बोटिंग शुरू कराने को कहा।
उन्होंने सिंचाई विभाग को बोटिंग से पूर्व ताल के चारों ओर सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए। आर्गेनिक फार्मिंग, होम स्टे, कैफेटेरिया, वाटर स्पोर्ट्स आदि को विकसित करने की योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश कन्सलटेंट एजेंसी आईपी ग्लोबल को दिए। उन्होंने कन्सलटेंट एजेंसी से रिंग रोड, पैदल रोड और बाइकिंग रोड के साथ व्यू पाइंट, वाटर स्पोर्ट्स, हर्बल गार्डन, जंगल कैंपिंग, वर्ल्ड वाचिंग, टेलीमेडिसिन के साथ क्षेत्र की सोशल, इकोनोमिकी सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
भ्रमण में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम दयानंद सरस्वती, एपीडी विम्मी जोशी, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, एनएस डुगरियाल, राजेश मेहता, भेषज के राकेश वर्मा, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, उद्यान अधिकारी एनके आर्या, राकेश तिवारी, फाल्गुनी टेलर, आईपी अमरेश मिश्रा, अजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।