फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Development and anti-people's government

विकास और जनविरोधी है प्रदेश सरकार

Fri, 03 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 03 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास और जनविरोधी साबित हुई है। सरकार की नाकामी से शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद के आवास पर वार्ता में भाजपा नेता पंत ने कहा कि दूर-दराज के स्कूल शिक्षक विहीन हैं। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। चिकित्सा सेवा के हाल यह हैं कि किसी अस्पताल में डाक्टर नहीं है तो किसी अस्पताल में डाक्टर ड्यूटी पर नहीं हैं। बिजली-पानी के लिए लोग परेशान हैं। अफसरशाही पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। महीने दो महीने पहले बने पुल और सड़कें दो बरसात नहीं झेल पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का काम कर रही है। वन आपत्तियों के निस्तारण का अधिकार केंद्र ने राज्य सरकारों को दे दिया है। इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री दीपक पाठक, मंडल अध्यक्ष शिवराज चंद, भीम रजवार, हरीश राजा, पूरन सिंह, गोविंद नरियाल, कमल भट्ट, सुकुमार जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed