फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devdangars and priests launched awareness campaign

देवडांगरों और पुजारियों ने चलाया जागरूकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Devdangars and priests launched awareness campaign
सुंई के आसाढी महोत्सव में मंदिर में आने वाले श्रद्घालुओं को मास्क वितरित कर जागरूक करते मंदिर के - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशुंग के प्रसिद्ध अषाड़ी वायुरथ महोत्सव के दूसरे दिन देवडांगरों और पुजारियों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क वितरित करने के साथ कोरोना से बचाव की जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

मां भगवती और आदित्य महादेव मंदिर के पुजारियों ने सुंई बिशुंग के 25 गांवों से दूध अक्षत एकत्र कर भोग लगाया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे, मुख्य संरक्षक सचिन जोशी ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शुक्रवार को बेताल के देवडांगर जगदीश पुजारी और आदित्य महादेव मंदिर के पुजारी मदन पुजारी, मां भगवती मंदिर के पुजारी दिनेश चौबे ने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क वितरित कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन कराए। कड़ाई देवी मंदिर, आदित्य महादेव, मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूरी और खीर का भोग लगाया गया। यहां देवडांगर सुंदर सिंह माहरा, दीवान सिंह ढेक, दीवान सिंह बिष्ट, हेम जोशी, नवीन चौबे, कैलाश चौबे, ललित मोहन पुजारी पांच दिन तक उपवास रखकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। जो रात की आरती के बाद भोजन ग्रहण कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed