फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deva will be Nyaikari Goljyu hail ...

हो न्यायकारी हो देवा गोलज्यू जय हो...

Sun, 15 May 2016 09:20 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 15 May 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Deva will be Nyaikari Goljyu hail ...
चंपावत गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में गोलज्यू की झांकी निकालते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

श्री गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव 2016 का श्रीगणेश हो गया। पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, एसपी दिलीप सिंह कुंवर और पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने दीप जला कर और रिबन काट कर किया। अतिथियों ने महोत्सव को अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। इससे पूर्व जीआईसी से शुरू छात्रोें की कलश यात्रा और झांकियां गोरल देव मैदान तक पहुंची। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की।

विज्ञापन


झांकियों में जीजीआईसी, जीआईसी, न्यू बीयरशिवा, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, मार्डन स्कूल, उदयन इंटरनेशनल के छात्रों ने शिरकत की। उदयन के बच्चों ने पांडव लीला और पांडुवानी नृत्या पेश किया।  विद्या मंदिर के बच्चों ने हो न्यायकारी हो देवा गोलज्यू, जय हो बाला गोरिया जय हो बाला गोरिया पेश किया। यूनिवर्सल इंटर कॉलेज के छात्रों ने ‘ओ गोरी ले जाऊं तोके मोर गांव’ और जीजीआईसी की छात्राओं ने ‘भलो मेरो पहाड़ रंगीलो पहाड़’ के बोल में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


डा.बीसी जोशी, अशोक वर्मा, राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एडवोकेट श्याम सिंह कार्की ने सभी का स्वागत किया। उद्घाटन मौके पर मेला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा, सिविल जज सीनियर डीवीजन मंजू मुंडे, ईओ अभिनव कुमार, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, मदन महर, भगवत राय, प्रदीप बोहरा, देवीलाल वर्मा, यशवंत बोहरा, भैरव दत्त राय, सुरेश राजन, कैलाश अधिकारी, गिरीश जोशी, मयूख चौधरी, हेमंत वर्मा, प्रदीप भट्ट, अमित वर्मा, दीपक तड़ागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा-अर्चना कर गोलज्यू का आशीर्वाद लिया
 महोत्सव के श्रीगणेश से पूर्व इंसाफ के देव गोलज्यू के दरबार में पहुंच आशीर्वाद लिया गया। पंडित गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय और हरीश पांडेय ने कलश स्थापना के अलावा नवग्रह पूजन, गोलज्यू पूजन पूजा-अर्चना की। गोलज्यू दरबार के महंत जगेंद्रनाथ ने यजमान प्रदीप कार्की, सुधीर साह और नवीन पांडेय दंपति को आशीर्वाद दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed