फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deployment of forest guards in panchayati jungles

पंचायती जंगलों में वन चौकीदारों की तैनाती हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Deployment of forest guards in panchayati jungles
चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन देते वन पंचायत सरपंच संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पंचायती जंगलों की सुरक्षा को लेकर वन पंचायत संगठन ने आवाज उठाई है। शनिवार को वन पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष दान सिंह कठायत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन दे पंचायती वनों की सुरक्षा के लिए सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। संगठन ने वन चौकीदारों की तैनाती, जंगल बचाने में पंचायतों को सहयोग देने, वनों में अतिक्रमण व अवैध कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने वन पंचायती नियमावली को सख्ताई से लागू करने और वन पंचायतों की अनुमति के बगैर पंचायती क्षेत्र में कार्य न कराने पर जोर दिया गया। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, श्याम सिंह महर, ललित महर, नारायण बोहरा, डिकरदेव भट्ट, डिकरी देवी, पुष्पा देवी, नीमा देवली, महा सिंह, किशोर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

गोचर-पनघट में अतिक्रमण से भड़के डैंसली के लोग
लोहाघाट (चंपावत)। डैंसली गांव में गोचर पनघट की भूमि और सिविल व वन पंचायत भूमि में अतिक्रमण होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारी जंगल में घास-लकड़ी के लिए जाने वाली महिलाओं के साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सचिन कुमार, दुला राम, हरीश प्रसाद, मुकेश कुमार, भवान राम, इसोरी देवी, ज्योति, आशा देवी, प्रतिमा देवी, उमा देवी, मोहनी, नारायणी, रजनी, हीरा, मधी, रेनू, भवानी, बीता, मालती, सुनीता, कलावती आदि शामिल थे। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी और पटवारी कौशल पुनेठा को मौके में भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed