फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Departmental work affected by strike of energy workers

ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल से विभागीय कार्य प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Departmental work affected by strike of energy workers
चंपावत में डिवीजन कार्यालय में प्रदर्शन करते उर्जा निगम कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का 14 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कार्य बहिष्कार में जाने से विभागीय कार्य प्रभावित होने के साथ ही नए कनेक्शन, बिल जमा करने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिविजन कार्यालय परिसर में धरने में बैठे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, पुरानी एसीपी बहाल करने, समान कार्य समान वेतन, प्रोमोशन की मांगों को लेकर नारेबाजी की। वहां सुरेश पनेरू, भवान सिंह ओली, संदीप जोशी, अमित धौनी, ललित थ्वाल, संजय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
पिथौरागढ़। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को राकेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रमुख वक्ता ईई यूपीसीएल नितिन गर्खाल ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी एसीपी की व्यवस्था को बहाल करने और 30 सितंबर 2005 तक नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, उपनल, संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर देवेंद्र पुनेड़ा, दीपक जोशी, आरती बिष्ट, चंद्रा मर्तोलिया, निर्मला बिष्ट, ममता थापा, हरिमोहन जोशी, दिनेश पंत, मनोज सामंत, बलवंत चंद, योगेश पाटनी, नवीन जोशी, रूपेश द्विवेदी, मनोज पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed