फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deodar trees continuously falling in meat market become a danger to people

Champawat News: मीट मंडी में लगातार गिर रहे देवदार के पेड़ लोगों के लिए बने खतरा

Thu, 06 Jun 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 06 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Deodar trees continuously falling in meat market become a danger to people
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र में मीट मंडी में लगातार गिर रहे देवदार के पेड़ों के चलते लोग में दहशत हैं। आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

मीट मंडी में मीट व्यापारियों, महिलाओं और बच्चों ने खतरा बने देवदार के पेड़ों के निस्तारण की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के वक्त हमेशा उनकी दुकानों और भवनों को खतरा बना रहता है। पूर्व में भी भारी बारिश के कारण कई देवदार के पेड़ मीट मंडी में गिरे थे। इससे मंडी की दुकानों को नुकसान हो गया था। कई लोग बाल- बाल बच गए थे। लोगों ने बताया कि बुधवार शाम को आए तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से उनके भवनों और दुकानों में देवदार के पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने प्रशासन से जल्द पेड़ों के निस्तारण की मांग उठाई है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, हरचरण, संतोष, सैफी खान, जहिर कुरैशी, मनीष, सतीश, दिनेश, अंकित, गीता, गंगा नाथ, जुनैद यारखां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed