फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of Tunda Bisht villagers on road and water

सड़क और पानी को लेकर टुंटा बिष्ट के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 05 Feb 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 05 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Tunda Bisht villagers on road and water
सड़क और पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोहाघाट के टुंटा बिष्ट के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सड़क और पानी की मांग को लेकर लोहाघाट ब्लॉक के टुंटा बिष्ट के ग्रामीण मुखर हो गए हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
टुंटा बिष्ट में वन पंचायत सरपंच माधो सिंह रावत की अध्यक्षता और सुरेश चंद्र बिष्ट के संचालन में टुंटा लोजिनी विकास संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव की सरेआम उपेक्षा की गई है। आजादी के बाद भी ग्रामीणों को आजादी का अहसास नहीं हो पा रहा है। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को बीमार लोगों, वृद्धों, गर्भवतियों को सड़क तक लाने में करीब दो घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। जिसके बाद लोहाघाट अस्पताल आने में उन्हें 35 किलोमीटर का सफर वाहनों से करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि 1965 में चीन के साथ हुए युद्ध में टुंटा बिष्ट के लोगों ने अहम योगदान दिया था। उस वक्त लड़ाई के लिए टुंटा बिष्ट के गांव में अलग-अलग मोर्चे तैयार किए गए थे।
विज्ञापन


लेकिन सरकार ने आज तक उनके गांव के लोगों को सड़क मार्ग से वंचित रखा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा में गांव के लिए बनी पेयजल योजना ध्वस्त हो गई थी, पांच सालों बाद भी पेयजल योजना के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर से कोई भी पहल नहीं हो पाई है। लोग नौलों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनके मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत, जगदीश चंद्र पांडेय, भवान सिंह रावत, हीरा बल्लभ पांडेय, त्रिलोक सिंह बोहरा, आन सिंह बोहरा, अनूप सिंह बोहरा, गंगा दत्त बिष्ट, चन्द्र बल्लभ बिष्ट, पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, राधा देवी, पार्वती देवी, कौशल्या देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed