{"_id":"64de54181cc0cf03b3046c96","slug":"demonstration-for-the-demand-of-asphalting-on-the-road-champawat-news-c-229-1-shld1009-1288-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क पर डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क पर डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन
Thu, 17 Aug 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट बाजार-ब्लाक कार्यालय की बदहाल सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा। संव
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट बाजार से ब्लॉक कार्यालय को जोडऩे वाली सड़क की बदहाली पर क्षेत्रीय युवाओं ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित युवाओं ने सड़क की हालत ठीक करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। जल्द सड़क पर डामरीकरण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
युवाओं का कहना है कि बाराकोट बाजार से ब्लाॅक कार्यालय तक करीब एक किमी मार्ग बदहाल बना हुआ है। सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कहा कि एक ओर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
वहीं देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्व. कल्याण सिंह अधिकारी के घर को जोड़ने वाली सड़क का कोई सुधलेवा नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, सुमित सामंत, अनिल अधिकारी, आशीष अधिकारी, वीरू अधिकारी, उमेश्वर अधिकारी आदि शामिल रहे।