{"_id":"66bceee415d0c36d780ed01f","slug":"demand-to-send-suspended-teacher-to-nainital-champawat-news-c-229-1-cpt1001-111607-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: निलंबित शिक्षक को नैनीताल भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: निलंबित शिक्षक को नैनीताल भेजने की मांग
Wed, 14 Aug 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सीईओ कार्यालय पिथौरागढ़ में अधिकारियों और कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने अभद्रता करने वाले शिक्षक के खिलाफ सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को ज्ञापन देकर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक नैनीताल कार्यालय से संबद्ध करने की मांग की है।
जीआईसी मल्ला भैंसकोट पिथौरागढ़ के निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा है। विगत दिनों अध्यापक ने दो दबंगों के साथ सीईओ कार्यालय पिथौरागढ़ में घुसकर सीईओ अशोक कुमार जुकारिया और कार्यरत मिनिस्टीरियल कार्मिकों को अपना निलंबन वापस करने के लिए धमकाया। अध्यापक ने सीईओ को चेतावनी दी कि उसका निलंबन निरस्त नहीं करते हैं तो वह उन्हें एससी/एसटी एक्ट में फंसा कर जेल भेज देंगा। इसके विरोध में पिथौरागढ़ में विगत दो दिनों से कार्मिक और शिक्षक संगठन धरने पर बैठे हुए हैं।
चंपावत में एसोसिएशन के जिला सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीएम कैंप कार्यालय के नोडल को ज्ञापन देकर शीघ्र निलंबित शिक्षक को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय नैनीताल से संबद्ध की मांग की। संगठन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि ऐसे विवादित शिक्षक के चंपावत में रहने से चंपावत के शिक्षकों और कार्मिकों के बीच संबंध बिगड़ने के साथ ही शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा है, यहां लोकेश जोशी, सीतांशु त्रिपाठी, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।