फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to remove encroachment from pasture land for road

Champawat News: सड़क के लिए गोचर की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग

Mon, 19 Jun 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 19 Jun 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove encroachment from pasture land for road
खेतीखान के बुंगा मानर गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर गांव के लिए सड़क ले जाने के लिए रास्ता देेने क
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी के खेतीखान बुंगामानर के लोगों ने गांव तक सड़क बनाने के लिए यहां की गोचर भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के कुछ दबंग लोगों ने गांव की गोचर भूमि पर अतिक्रमण किया है जिस कारण उक्त लोग सड़क नहीं बनने दे रहे हैं। लोगों ने उन्होंने बताया कि जिस भूमि पर सड़क बननी है वह राज्य सरकार की भूमि है, इसमें लोगों का गोचर है। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 35 परिवार निवास करते हैं। सड़क न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि इससे पूर्व भी अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहां खीम सिंह, भूपाल सिंह, माधो सिंह, नवीन सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, खुशाल सिंह, कमला देवी, राधिका देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed