फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to level Gorchalod ground

Champawat News: गोरचलौड़ मैदान को समतल करने की मांग

Mon, 03 Jun 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Demand to level Gorchalod ground
चंपावत। खेल प्रेमियों और लोगों ने गोरलचौड़ मैदान को समतल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि असमतल मैदान पर खेलकर कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। दशकों से गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम होते हैं। कई लोगों ने इस मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा को खूब निखारा है।
विज्ञापन

वर्तमान तक गोरलचौड़ खेल मैदान को लेकर कोई काम नहीं होने से उनमें नाराजगी है। उनका कहना है कि मैदान की हालत खराब हो गई है। खेल मैदान की भूमि सेना और शिक्षा विभाग की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रशासन और खेल विभाग इसके सुधार को लेकर अस्थायी तौर पर काम कर सकता है। जब तक भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं की जाती है, तब तक अस्थायी कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

कोट

खेल मैदान को समतल करने की जरूरत है। हर रोज सैकड़ों खिलाड़ी यहां विभिन्न खेल खेलते हैं। ऐसे में कई बार वह गिरकर चोटिल हो चुके हैं। छोटी-छोटी चोटों से खिलाड़ियों को आजीवन दिक्कत का सामना करना पड़ता है। - धनराज दुग्ताल, फुटबाल खिलाड़ी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चंपावत मुख्यालय का एक मात्र मैदान है जहां सुबह-शाम खिलाड़ी अपने खेल को निखारते हैं। इसके बाद भी इस मैदान को निखारने का काम नहीं किया गया। आयोजनों के बाद इसे छोड़ दिया जाता है। - रोहित रावत, एथलीट, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed