फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to extend the tenure of outsourced workers by five years

Champawat News: आउट सोर्स कर्मियों का कार्यकाल पांच वर्ष बढ़ाने की मांग

Tue, 14 May 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend the tenure of outsourced workers by five years
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते आउट सोर्स कर्मी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। वन विकास निगम के आउट सोर्स कर्मचारी पांच वर्ष से कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सौंपा। जिसमें कहा है कि स्वीकृति का आदेश न मिलने से करीब 800 कर्मी बिना वेतन करीब 40-45 दिन से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय वन निगम के आउट सोर्स कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि निगम में प्रदेश भर में करीब 800 आउट सोर्स कर्मियों को कंप्यूटर आपरेटर, सहायक लेखाकार, कर्मकार पद पर तैनात किया गया। निगम की बोर्ड बैठक में उक्त कर्मियों का कार्यकाल पांच वर्ष करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है, लेकिन अभी तक वर्ष 2024-25 की स्वीकृति का आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कर्मियों के लिए वर्ष 2024-25 की स्वीकृति देने और कर्मियों का कार्यकाल पांच वर्ष बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीपक सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, सौरभ भट्ट, संदीप चंद, कमल जोशी, मनोज कुमार समेत अनेक कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed