{"_id":"6a11f89b5a45fc6200003dc4","slug":"demand-raised-for-providing-equipment-to-the-lab-of-pg-college-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1019-139515-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीजी कॉलेज लोहाघाट की लैब में उपकरण देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीजी कॉलेज लोहाघाट की लैब में उपकरण देने की उठाई मांग
Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में बीएससी लैब के उपकरणों की मांग के लिए एबीवीपी और छात्र संघ ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। एबीवीपी के प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पीजी कॉलेज लोहाघाट में लंबे समय से बीएससी की प्रयोगशाला में उपकरणों के बगैर छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं को मजबूरन दूसरे कॉलेज में प्रवेश लेना पड़ता है। छात्रों ने डीएम से लैब के लिए पोटेंशियो मीटर, स्पेक्ट्रो फोटोमीटर, वैक्यूम पंप, डिस्टिलेशन कॉलम, इलेक्ट्रिक बैलेंस, रेफ्रिजरेटर सहित 14 अनिवार्य उपकरणों की मांग उठाई, इस पर डीएम ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहां छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, जिला संयोजक नीरज सक्टा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट, नमन गड़कोटी, हिमांशु चंद आदि थे। संवाद
विज्ञापन