फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Vaccination Center in Chaumel

चौमेल से कोविड टीकाकरण केंद्र हटाने से भड़के लोग, प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand For Vaccination Center in Chaumel
बाराकोट के चामी में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के चौमेल के कोरोना टीकाकरण केंद्र को बंद करने से ग्रामीण नाराज हैं। गुस्साए लोगों ने केंद्र को खुलवाने की मांग को लेकर रविवार को यहां प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र बंद होने से 10 गांवों के लोगों को 35 किमी दूर लोहाघाट या 40 किमी दूर बाराकोट जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दोबारा केंद्र खोलने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र चालू करने के लिए ग्रामीणों ने रविवार को ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि पहले स्वास्थ्य विभाग ने जीआईसी चौमेल में टीकाकरण केंद्र बनाया था लेकिन जीआईसी खुलने पर इस केंद्र को बंद कर दिया गया जबकि यह केंद्र प्राथमिक विद्यालय चामी में बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चामी, वल्सों, चमरौली, मऊ गंगाली, शील बरियूड़ी, लीदू, ध्याड़ी, काकड़ी, जमाड़, जमरेड़ी, छतोली, मंगोली आदि गांवों के लोगों को लाभ होगा। प्रदर्शन करने वालों में टीका सिंह धामी, गोविंद सिंह, अर्जुन सिंह, नवीन पाठक, रवि महर, त्रिलोक सिंह, हरीश पाठक आदि थे।

चौमेल का टीकाकरण केंद्र जीआईसी खुलने के बाद बंद कर दिया गया, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में जाकर टीकाकरण कर रही है। इसके तहत 60 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीका लगाने के लिए 10 लोग होने पर स्वास्थ्य कर्मी खुद गांव जाकर टीका लगाएंगे।
- डॉ. मंजीत सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाराकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed