{"_id":"61c9fdd3a3beb3338834d562","slug":"demand-for-pg-collage-in-devidhura-champawat-news-hld4490437175","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा डिग्री कॉलेज के उच्चीकरण के लिए छात्रों की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा डिग्री कॉलेज के उच्चीकरण के लिए छात्रों की हुंकार
विज्ञापन
देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज के उच्चीकरण के लिए छात्र-छात्राओं ने सोमवार को धरना दिया। छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दिनी धरना, प्रदर्शन कर पीजी और बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।
2014 में शुरू मां बाराही धाम देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज में सात साल बाद भी सिर्फ बीए की कक्षाएं ही संचालित हो रही हैं। और बीए में भी महज छह (संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिविज्ञान) विषय हैं।
छात्रों ने बीएससी, बीकॉम और पीजी की कक्षाएं शुरू करने की पुरजोर आवाज उठाई। छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित कई मंचों पर आग्रह करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इससे चिंतित छात्रों ने जल्द ही निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, दीपांशु आर्या, पूर्व कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, हिमांशु जोशी, हिमांशु विश्वकर्मा, दीपक मेहरा, प्रियंका चम्याल, प्रियंका जोशी आदि थे।