फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for felling of trees that pose a threat in the Purnagiri Dham area

Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में खतरा बने पेड़ों के पातन की मांग

Sat, 14 Feb 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demand for felling of trees that pose a threat in the Purnagiri Dham area
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के आगाज में अब 12 दिन शेष हैं लेकिन मेला क्षेत्र में खतरा बने पेड़ों का पातन न होने से पुजारियों में रोष है। उन्होंने एसडीएम अनुराग आर्या को ज्ञापन भेजकर खतरा बने पेड़ों का पातन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष नेत्र बल्लभ तिवारी के नेतृत्व में पुजारियों ने कहा कि मेला क्षेत्र में जगह-जगह पैदल मार्ग पर कई पेड़ खतरा बने हुए है। वन विभाग की ओर से पूर्व में पातन के लिए खतरे की आशंका पर छपान किया गया है लेकिन अभी तक उनका पातन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इन खतरा बने पेड़ों के आस पास धर्मशाला बनी हैं जिनसे श्रद्धालुओं को खतरे का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह के मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे। उन्होंने मेले से पहले पातन की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में हरीश तिवारी, हरीश पांडेय, जमुना दत्त पांडेय, शंकर तिवारी, शेखर खर्कवाल, संजय सिंह, नारायण पांडेय आदि पुजारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed