{"_id":"65a80644cb64a929b907ac75","slug":"demand-for-appointment-of-doctor-in-banbasa-hospital-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1811-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग
Wed, 17 Jan 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बनबसा का अस्पताल। संवाद
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला चिकित्सक डाॅ. स्वाति शर्मा के उच्च शिक्षा (पीजी) के लिए अवकाश पर जाने से अस्पताल का संचालन फार्मासिस्ट के भरोसे है। फार्मासिस्ट मामूली बीमारियों की दवा तो मरीजों को दे रहे हैं लेकिन गंभीर बीमार लोगों को जिला मुख्यालय तक के अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 25 से 30 मरीज पहुंचते हैं। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी के अलावा प्रेमपाल वाल्मीकि, काशी राम, प्रमोद रत्नाकर, राज किरण वाल्मीकि, अर्जुन आदि ने अस्पताल में एक पुरुष और एक महिला चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भी भेजा है। सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया कि डाॅ. स्वाति शर्मा के पीजी करने जाने से बनबसा अस्पताल में चिकित्सक नहीं है। उन्होंने जल्द बनबसा में एक चिकित्सक की वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन