फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Admission in BA

देवीधुरा डिग्री कॉलेज में सीटें बढ़ाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand For Admission in BA
देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज में सीटों को बढ़ाने की मांग को कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देते आम आदमी - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। आम आदमी पार्टी ने देवीधुरा के राजकीय आदर्श डिग्री कॉलेज में स्नातक में सीटें बढ़ाने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद पार्टी के नेता राजेश बिष्ट ने एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छात्रों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 160 के बजाय 250 सीट करने की मांग की है। अब इस मांग को आप नेता भी जोरशोर से उठा रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि सीटें कम होने से काफी छात्र दूसरे दूरस्थ कॉलेजों में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, पूर्व ग्राम प्रधान दान सिंह राणा, रतन सिंह बिष्ट, तुलसी बिष्ट, पवन लमगड़िया, विक्रम कठैत, पंकज बिष्ट आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

तहसील में जमा हों कन्याधन के आवेदनपत्र
टनकपुर (चंपावत)। आम आदमी पार्टी (आप) ने नंदा गौरा कन्याधन योजना के आवेदन पत्र सिर्फ जिला मुख्यालय में करवाने का विरोध कर टनकपुर तहसील में भी फार्म जमा करवाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि बाल विकास विभाग की ओर से नंदा गौरा कन्याधन योजना के लिए 2020-21 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा करवाना पड़ रहा है।

इसके लिए गरीब छात्राओं को 75 किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी के साथ ही छात्राओं और उनके अभिभावकों को आर्थिक मार भी झेलनी पड़ रही है। इनमें पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर दीपक भट्ट, निकिता, प्रियंका, मानसी, पूनम, सीमा भटनागर, गुंजन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed