{"_id":"6626a476352a92e7ce08ef3a","slug":"demand-for-action-against-those-who-play-dj-till-late-night-champawat-news-c-229-1-shld1010-107591-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देर रात तक डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देर रात तक डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग
Mon, 22 Apr 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शादी आदि अवसरों पर देर रात तक डीजे बजने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर देर रात तक डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय निवासी राकेश सिंह, भुवन सिंह, रोशन कुमार और दान सिंह ने बताया कि शादी आदि कार्यक्रमों में लोग देर रात तक डीजे बजा रहे हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पूर्व में 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाती थी लेकिन अब पुलिस शिथिलता बरत रही है। इस कारण देर रात एक-दो बजे तक डीजे बज रहे हैं। इधर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कुछ शिकायतें मिली हैं। डीजे संचालकों को इस बारे में निर्देशित कर दिया गया है। संवाद