{"_id":"588f77d24f1c1b3c3de81059","slug":"deepak-chandra-sanskrit-student-talent-will-be-rewarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक चंद्र को संस्कृत छात्र प्रतिभा पुरस्कार मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक चंद्र को संस्कृत छात्र प्रतिभा पुरस्कार मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
दीपक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय के छात्र दीपक चंद्र को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत छात्र प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य बीसी जोशी ने बताया कि दीपक ने वर्ष 2015-16 की उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षा में 84 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव गिरधर सिंह भाकुनी द्वारा भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए बताया कि फरवरी में दीपक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जोस्यूड़ा क्षेत्र जिला नैनीताल के ग्राम सुनकोट निवासी गंगा दत्त, देवकी देवी के पुत्र दीपक का चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य, चार खाम, सात थोक सहित विभिन्न लोगों ने खुशी जताई है।