फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deep Ketikhan Festival

यो हिमाल मां जा शिव को सौरास

Fri, 06 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 06 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Deep Ketikhan Festival

खेतीखान में चल रहे दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। बृहस्पतिवार की संध्या कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों के नाम रही। विधायक पूरन फर्त्याल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव स्थल के शेड के शेष कार्य को पूरा करने की घोषणा करते हुए अपनी ओर से 11 हजार रुपये का सहयोग किया। हिमेश कलखुड़िया और रघुराज देउपा के संचालन में कलाकारों ने यो हिमाल मां जा शिव को सौरास, पार्वती को मैत गीत से देव स्तुति की गई।

विज्ञापन


अंजना ने हाय काकड़ी झूला मां नूंन पिसो सिला मां, वहीं समूह नृत्य मेरे द्योरा मोहना तेरी कैमुएं गाड़ी, इन लौंडन को को समझालो कि हिटन बाटा सीटी न मार, डब्बू डांसर एवं अंजलि ने कृष्ण की रासलीला श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम की शानदार प्रस्तुति दी गई। आशा फर्त्याल की प्रस्तुति मैं लागी सुआ घुट घुटू बाटुली लागी पर दर्शक थिरकने लगे। अंजना बौराठी ने घास काटूंलो ईजू ऊंचा डांडा मां, सासु मेरी झुरी रौली मने मन मा गीत का दिलकश गायन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम लीडर भैरव राय, प्रकाश, राजेंद्र, तेज सिंह, किशोर कांछा, प्रवीण कुमार, रवि, बबलू, अंजलि, शोभा, अंजना, आशा, पूजा ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल, आयोजन समिति के पुष्कर पुजारी, नवीन बोरा, नवीन कलखुड़िया, किशोर जुकरिया, संदीप कलखुड़िया, सुशीला बोहरा, मनोज माहरा, गोपाल मनराल, सीएल वर्मा, डा.दिवाकर भट्ट, घनश्याम पचौली आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed