{"_id":"580f792c4f1c1bcf75bc348d","slug":"decisions-taken-at-the-meeting-of-the-municipality-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 25 Oct 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान के लिए मिला एक करोड़ रुपए के बजट से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित देयकों का बराबर भुगतान किया जाएगा। मृतक कर्मचारी की पत्नी को मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी दी जाएगी। ये फैसले मंगलवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए हैं। इसके अलावा दीपावली से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता और ईओ शेखर चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तीन करोड़ रूपये की देनदारी है, लेकिन इसके सापेक्ष उनके लंबित देयकों के भुगतान के लिए शासन से राज्य वित्त मद में एक करोड़ रुपए का बजट मिला है।
विज्ञापन
तय किया गया कि प्राप्त एक करोड़ का बजट से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बराबर भुगतान किया जाएगा। पालिका के कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शेखर सिंह यादव की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी अनुराधा यादव को योग्यतानुसार पालिका में आश्रित कोटे से स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
तय किया गया है कि डेंगू रोग के प्रकोप को देखते हुए दीपावली से पहले समूचे शहर में पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों के सहयोग से विशषे सफाई अभियान चलाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। बैठक में सभासद जया देवी, देवेंद्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र रजवार, मुकेश साहू, नामित सभासद फैसल सिद्दीकी, खालिद अंजुम, अनिल चौधरी के अलावा कर निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल, लिपिक बसंतराज चंद, कैलाश पटवाल, विनोद चंद्र बिष्ट मौजूद थे।