फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Debris is being removed even at night to open Purnagiri road

Champawat News: पूर्णागिरि मार्ग को खोलने के लिए अब रात में भी हटाया जा रहा मलबा

Mon, 10 Jul 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Debris is being removed even at night to open Purnagiri road
बाटनागाड़ में रात के वक्त मलबा हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से एक सप्ताह से बंद मां पूर्णागिरि धाम मार्ग सोमवार को भी नहीं खुल पाया। हालांकि मार्ग जल्द खोलने के लिए मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासन ने अब दिन के साथ ही रात में भी मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू करा दिया है। एसडीएम सुंदर सिंह खुद मौके पर डटे रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व मूसलाधार बारिश से बाटनागाड़ में आए भारी मलबे से सड़क बंद है। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग खोलने के लिए मलबा हटाने का काम चल रहा है लेकिन सड़क पर इतनी ज्यादा मात्रा में मलबा आ गया है कि उसे हटाने में अभी काफी समय लगने का अनुमान है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, लोनिवि की जेई तनुजा देव के साथ ही एसडीएम सुंदर सिंह खुद भी मौके पर डटे रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि मलबा हटाने के लिए दो पोकलेन,, एक जेसीबी और पांच डंपर लगाए गए हैं। मार्ग को जल्द खुलवाने के लिए अब रात के समय भी मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed