फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of Principal

दिल की बीमारी के इलाज के लिए न डॉक्टर न दूसरी सुविधाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Death of Principal
किशन सिंह दुग्ताल, प्राचार्य केवी फाइल फोटो - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले के सरकारी अस्पतालों में दिल के रोगियों के इलाज की खास व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि जिले भर में एक भी हृदयरोग विशेषज्ञ (कार्डियोलोजिस्ट) नहीं है। दिल की बीमारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल में सबसे बड़ी सुविधा ईसीजी की है। चंपावत जिला अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ का पद सात साल से खाली है। केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य किशन सिंह दुग्ताल की हृदयाघात से जान चली गई। अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य किशन सिंह दुग्ताल (59) ने करीब एक माह पूर्व ही लोहाघाट केवि में कार्यभार ग्रहण किया था। मूल रूप से निगालपानी दुग्तू धारचूला निवासी प्राचार्य दुग्ताल की सोमवार रात साढ़े 10 बजे एकाएक तबीयत बिगड़ी। उन्हें लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. कृतिका ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव ले गए। प्राचार्य के निधन पर केंद्रीय विद्यालय परिवार ने शोक जताया है।
विज्ञापन

एक साल में जिले में हृदयरोग के लक्षण वाले रोगियों की संख्या में आठ फीसदी इजाफा हुआ है। 2021 में जिले के प्रमुख अस्पतालों में आए 41 हजार रोगियों में से साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों में हृदय रोग के शुरुआती लक्षण मिले। इकोकार्डियोग्राफी और एंजियोग्राफी की सुविधा हल्द्वानी में है। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी का कहना है कि जिला अस्पताल में ईसीजी को छोड़ हृदयरोग के परीक्षण की सुविधा नहीं है। अलबत्ता एनसीडी (गैर संक्रमण विभाग) के जरिये रोग के शुरुआती लक्षण को जानने का रक्तचाप, मधुमेह और पैथोलोजी जांच से प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन शैली में संतुलन, सेहतमंद खानपान के साथ ही हर तीन माह में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराने से हृदय रोग के लक्षणों का शुरुआती पता लगाया जा सकता है। मानसिक तनाव से रक्त में खराब किस्म की वसा बढ़ती है। बैठे रहने के काम से शरीर में चर्बी और रक्तचाप के बढ़ने से हृदयरोग के खतरे बढ़ते हैं। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
दिल की बीमारी से बचाव को उपयोगी हैं ये कदम:
:- सुबह की खुली हवा में तीन किमी तक घूमें, योगासन और प्राणायाम करें।
:- चिंता, क्रोध, मानसिक तनाव व डर को दूर करने का प्रयास करें।
:- धूम्रपान से परहेज करें, आलस छोड़ें।
:- मोटापा और वजन को बढ़ने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed