{"_id":"62a8d04fdbd5140784237d81","slug":"death-in-tanakpur-accident-tanakpur-news-hld4658968130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना का मृतक चंदन कश्यप। फाइल फोटो
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। बाइक पर सवार होकर टनकपुर से बनबसा आ रहे एक युवक की एनएच पर खड़े बैल से टकराकर मृत्यु हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।
बाइक संख्या यूके 03 बी 8352 पर सवार एक युवक सोमवार रात टनकपुर से बनबसा की ओर आ रहा था। इसी बीच अंधेरे में वह बिचई गांव के पास एनएच पर खड़े एक बैल से टकरा गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार युवक दूर जा गिरा। गहरी चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉ. मो. उमर ने बताया कि युवक अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ चुका था। उसकी पहचान मीना बाजार बनबसा निवासी चंदन कश्यप (18) पुत्र विवेक कश्यप के रूप में हुई। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। चंदन दो महीने से कपड़े की एक दुकान में काम करता था। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मौके से हेलमेट नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि उसने हेलमेल नहीं पहना होगा। इससे पहले भी बिचई के पास कई दोपहिया चालक लावारिस पशुओं, तेंदुए, खड़े वाहनों से टकराकर दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों की मृत्यु तक हो चुकी है।
हल्द्वानी से डीडीहाट जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही सूमो गोल्ड कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों का गणाई अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
सूमो गोल्ड कार मंगलवार को हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। तभी सिमल्ता के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में डीडीहाट निवासी रेखा बसेड़ा पत्नी मोहन सिंह बसेड़ा और वहीं की नेहा बसेड़ा पुत्री मोहन सिंह बसेड़ा समेत ग्राम चौबाटी निवासी चंपा देवी पत्नी आनंद बल्लभ और आनंद बल्लभ पुत्र मथुरा दत्त जोशी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकालकर 108 सेवा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।