फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in Tamilnadu youth of Champawat

तमिलनाडु पहुंची चंपावत पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death in Tamilnadu youth of Champawat
Death in Tamilnadu youth of Champawat
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के एक युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 अक्तूबर को मौत हो गई। मृतक तमिलनाडु में ही करीब 10 साल से नौकरी कर रहा था। मृतक का शव लेने गया उसका दूसरा भाई विपिन शर्मा भी तमिलनाडु के निगलपट्टी जिले से पांच दिन से लापता है।
विज्ञापन

उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। इसके चलते परिजन सहमे हैं। मामले की जानकारी लगने पर एसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम को सोमवार को तमिलनाडु भेजा है। ये टीम मंगलवार शाम को तमिलनाडु पहुंच गई है।
विज्ञापन

पाटी ब्लॉक के देवीधुरा के बनोली गांव निवासी प्रमोद चंद्र शर्मा पिछले दशक से तमिलनाडु के निगलपट्टी जिले में नौकरी करते थे। परिजनों को 26 अक्तूबर को उनकी मौत की सूचना मिली। प्रमोद का शव लेने तमिलनाडु पहुंचे मृतक के भाई विपिन शर्मा का भी पांच दिन से पता नहीं है। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। इससे परिवार भारी दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम हरियाणा में काम करने वाले उनके सबसे बड़े भाई पानदेव शर्मा ने 31 अक्तूबर को सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत, जागेश्वर के विधायक गोविंद कुंजवाल से मदद की गुहार लगाई। सोशल मीडिया के जरिये ही यह मामला पुलिस महानिदेशक, डीआईजी, एसपी तक पहुंचा।
इसमें पानदेव शर्मा ने प्रमोद की मौत के कारणों का पता लगाने के साथ ही पांच दिन से गायब दूसरे भाई विपिन का पता लगाने का पुलिस से अनुरोध किया है। चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तमिलनाडु के पुलिस अधिकारियों से बात हुई है।

उनसे मिले सीसीटीवी फुटेज से मौत की वजह दुर्घटना बताई गई है। लापता विपिन का पता लगाने के लिए एसओजी के अधिकारी गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतक के सबसे बड़े भाई पानदेव शर्मा को साथ लेकर तमिलनाडु गई है। बुधवार तक स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed