फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in Pati Accident

जन्मदिन के जश्न से लौट रही कार खाई में गिरी, दो की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death in Pati Accident
पाटी के रैंगलबैंड में खाई में लुढ़की कार, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। बेटे के जन्म दिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोड़कर आ रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की यह दुखद घटना बुधवार रात पाटी के रैंगलबैंड के पास हुई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना की जानकारी आठ घंटे बाद मिल सकी।
विज्ञापन

ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन बुधवार को था। जन्मदिन मनाने के बाद रात में डूंगर सिंह मेहमानों को छोड़ने के लिए कार यूके 04टीए/9009 से मूलाकोट गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में डूंगर सिंह (30) पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह (26) पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए। रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह ने होश आने पर बृहस्पतिवार सुबह फोन कर घटना की सूचना पत्नी को दी। तभी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी लेकिन स्थानीय लोगों ने घना कोहरा होने से दुर्घटना की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी के पहले नौ दिन में दूसरी दुर्घटना
पाटी (चंपावत)। चंपावत जिले में 14 माह में यह 15वां बड़ा हादसा है। इस साल फरवरी में यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले एक फरवरी की रात लोहाघाट के बलाई मोटर मार्ग पर एक पिकअप खाई में गिर गई थी। इसमें चालक की मौत हो गई थी। वैसे 2021 में 13 सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 17 लोग घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed