फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in Lohaghat

ड्यूटी कक्ष में कुर्सी में मृत मिला वन आरक्षी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Death in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। वन विभाग के रेंज कार्यालय में तैनात वन आरक्षी अमित पंत (29) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर वन कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रेंजर दीप चंद्र जोशी ने बताया कि अमित विभाग के वायरलेस ड्यूटी में तैनात था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे जब स्टाफ के लोग कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अमित ड्यूटी कक्ष में ही कुर्सी में अचेत पड़ा मिला। इसकी सूचना वन कर्मियों ने रेंजर दीप जोशी के अलावा अमित के परिजनों को दी। आनन फानन में रेंजर और परिजन रेंज कार्यालय पहुंच गए। अमित को निजी अस्पताल और सीएचसी में दिखाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से विभाग में वन आरक्षी पद पर तैनात था। करीब सात माह पूर्व ही अमित का विवाह हुआ था। रेंजर ने बताया कि अमित का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। अमित के निधन पर एसडीओ एमएस सेमिया, रेंजर दीप जोशी, कालीकुमांउ के रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी, रमेश चंद्र राय, रियाज अहमद, मोहन राय, आरडी मठपाल, रमेश जोशी, नंदाबल्लभ भट्ट आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed