{"_id":"61d87800a3c40854995e365b","slug":"death-by-train-in-banbasa-tanakpur-news-hld4502802189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
Death by Train in Banbasa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। ट्रेन की चपेट में आने से पचपकरिया निवासी अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। खटीमा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे पचपकरिया निवासी कलावती देवी (55) पत्नी जगदीश राम गढ़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से घर जा रही थी। रेल पटरियों को पार करते समय अचानक वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीण, परिजन तत्काल उन्हें उपचार को खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी ने पुलिस को सूचित कर दिया है। उधर रेलवे प्रशासन को घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
रेलवे अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया है कि चार बजे के करीब वहां से गुजरने वाली 05322 टनकपुर से पीलीभीत को जाने वाली ट्रेन है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी ट्रेन से महिला के चपेट में आना बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की तह में जाने को पूछताछ में जुटी हैं। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि कलावती का बड़ा बेटा चंडीगढ़ में काम करता है। परिजनों ने उसके आने पर ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।