{"_id":"64022c04e785cd992004cd0c","slug":"death-by-drowning-in-river-tanakpur-news-c-8-1-71445-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बूम घाट पर नहाते वक्त डूबने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बूम घाट पर नहाते वक्त डूबने से श्रद्धालु की मौत
Fri, 03 Mar 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बूम घाट पर नहाते वक्त तटबंध धंसने से बहराइच से आए एक श्रद्धालु की डूबकर मौत हो गई। वह अपने दो बेटों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, चार दिन पहले शारदा में डूबे बरेली और पीलीभीत के दो बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
बहराइच जिले के मोतीपुर निवासी अयोध्या प्रसाद (50) पुत्र काशीराम अपने पुत्र राजू निषाद और प्रदीप निषाद के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। उनके साथ गांव के लोग भी थे। शुक्रवार सुबह दर्शन के लिए जाने से पहले अयोध्या प्रसाद बूम घाट पर बैठकर शारदा नदी के पानी से स्नान कर रहे थे।
इस दौरान तटबंध धंसने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए और डूबने लगे। वहां मौजूद उनके पुत्रों और लोगों के शोर मचाने पर जल पुलिस का तैराक दल पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत कर तैराक दल ने उनका शव खोजा। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, 28 फरवरी को शारदा में डूबे बरेली जिले के फरीदपुर निवासी अंकित (10) पुत्र सुमित कुमार और भोलापुर पीलीभीत निवासी अमित (8) पुत्र हरीश राज का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चला। एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी है। शुक्रवार को टनकपुर बैराज के बांध क्षेत्र में दिनभर तलाशी अभियान जारी रहा।