फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deamnd For Aresting in Tanakpur

पति व ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Deamnd For Aresting in Tanakpur
टनकपुर में सीएम कार्यालय के निकट धरने पर बैठे मृतका पुत्री के परिजन। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। बेटी की मौत के मामले में आरोपी पति और ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए महिला के मायके वालों ने रविवार से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के पास बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोपी दामाद और ससुरालियों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

शारदा चुंगी निवासी मीना सागर की पुत्री सुषमा का विवाह आठ माह पूर्व यूपी के युवक से हुआ था। बीमारी के बाद पिछले माह उसका निधन हो गया था। मृतका की मां का आरोप है कि ससुरालियों के अत्याचार, गलत दवाइयां, इंजेक्शन देने से उनकी पुत्री की मौत हुई है। इसलिए उन्होंने अपनी पुत्री के पति, ससुरालियों के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोप की जांच कर रही पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे आक्रोशित मृतका के मायके वालों ने रविवार से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के पास बेमियादी धरना शुरू कर दिया। बताया कि शिकायत करने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मीना सागर, सुभाष सागर, राजेंद्र सागर, इला रानी, अविनाश सागर, प्रेमा देवी आदि धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed