फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Data feeding of employees started regarding Lok Sabha elections

Champawat News: लोकसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों का डाटा फीडिंग शुरू

Tue, 30 Jan 2024 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Jan 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Data feeding of employees started regarding Lok Sabha elections
चंपावत। लोकसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए निर्वाचन कार्मिकों की तैनाती का डाटा फीडिंग का कार्य जिला सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से कराया जा रहा है। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि जिले के सभी विभागों के कार्यालय अध्यक्षों को पूर्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कुछ विभागों की ओर से वर्तमान तक भी अपने विभाग के कार्मिकों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय चंपावत को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे घोर लापरवाही मानते हुए डीएम ने इन विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के भीतर अपने विभाग के कार्मिकों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed