फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cvic aminities_ weather change in Tanakpur.

Champawat News: झमाझम बारिश से खेतों में गिरी गेहूं की फसल

Mon, 20 Mar 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cvic aminities_ weather change in Tanakpur.
खेत में गिरी फसल।
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में हुई बारिश से तापमान गिरने लगा जिससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश होने लगी। दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश और हवा से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। ज्यादातर प्रभाव ककरालीगेट, आमबाग, ज्ञानखेड़ा, थ्वालखेड़ा, गैंड़ाखाली, उचौलीगोठ, नायकगोठ, विचई आदि गांवों में गेहूं और सब्जी की फसल को भी क्षति पहुंची है। ज्ञानखेड़ा के किसान हरीश राजा, खड़क चंद, हरीश कांडपाल ने कहा कि अब तक मौसम में नमी गेहूं के लिए फायदेमंद थी लेकिन बारिश से फसल को क्षति पहुंची है। बदले मौसम का गेहूं की फसल पर असर पड़ा है। मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इधर प्रशासन की ओर से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के आदेश हुए है। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि राजस्व, कृषि, उद्यान विभाग को संयुक्त रूप से सर्वे कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। बताया कि फसलों को हुई क्षति आपदा मोचन निधि के नए मानकों के अनुरूप हुई तो प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed