फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Customers' vehicles will park for some time within the white strip

Champawat News: सफेद पट्टी के भीतर कुछ समय के लिए खड़े होंगे ग्राहकों के वाहन

Wed, 21 Feb 2024 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Feb 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Customers' vehicles will park for some time within the white strip
लोहाघाट स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहन पार्क करने को लेकर व्यापारियों व पुलिस से वार्ता करती
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहनों को खड़ा करने को लेकर प्रशासन, पुलिस और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से स्टेशन बाजार में सफेद पट्टी के भीतर ग्राहकों के वाहनों को खड़ा करने देने पर सहमति बनी। व्यापारियों के वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहन खड़े करने के लिए जगह निर्धारित करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि स्टेशन बाजार में सामान खरीदने आने वाले ग्राहकों के वाहन खड़े होते ही पुलिस चालान कर रही है। चालान के डर से ग्राहक उनकी दुकानों में नहीं आ रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

तय किया गया कि स्टेशन बाजार में चौड़ाई वाले स्थानों पर सफेद पट्टी के भीतर ग्राहकों के दोपहिया वाहन कुछ समय के लिए खड़े होंगे। वहीं व्यापारियों के वाहन बिजली घर के सामने और मीट मंडी में बनी पार्किंग में खड़े होंगे। ग्राहकों के वाहन भी 10-15 मिनट तक ही खड़े रहेंगे। इससे अधिक देर तक वाहन खड़ा होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भूपाल सिंह मेहता, मनीष जुकरिया, हेम चंद्र राय, राजू गड़कोटी, प्रमोद गहतोड़ी, अनूप सगटा, दानू सुतेड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed